फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The draft of the expansion of Bharadu Gosadan handed over to DC

भराड़ू गोसदन के विस्तार का प्रारूप डीसी का सौंपा

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The draft of the expansion of Bharadu Gosadan handed over to DC
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को जल्द ही सुरक्षित आशियाना मिलेगा। भराड़ू गोसदन समिति ने करीब 20 लाख रुपये से भराड़ू गोसदन के विस्तार का प्रारूप उपायुक्त मंडी को सौंपा है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बजट के प्रावधान पर संबंधित विभाग और सरकार से पत्राचार का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गोसदन में करीब 100 और मवेशियों और जगह मिल सकेगी। मौजूदा समय में करीब 50 गोवंश को भराड़ू गोसदन में रखा गया है। मवेशियों को सुरक्षित आशियाना दिलाने के लिए भराड़ू गोसदन में चिह्नित भूमि पर एक और गोसदन निर्माण की योजना का प्रारूप तैयार किया है।
विज्ञापन

भराड़ू गोसदन समिति के सदस्य अजय ठाकुर, विजय जंवाल ने बताया कि उपायुक्त मंडी को गोसदन के विस्तार के लिए योजना का प्रारूप सौंपकर बजट की मांग की है। गोसदन के विस्तार होते ही करीब सौ और लावारिस गोवंश को शरण मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जोगिंद्रनगर के भराड़ू गोसदन के विस्तार के लिए बजट की मांग गोसदन सेवा समिति ने की है। संबंधित विभाग और सरकार को योजना का प्रारूप प्रेषित किया जा रहा है। जिलेभर में गो सदनों का अतिरिक्त निर्माण हो, इसके लिए स्थानीय और जिला प्रशासन के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed