फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The devotees danced to the sound of my temple's lights...

Mandi News: मेरे मंदरा च जोतां जगियां...पर थिरके श्रद्धालु

Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The devotees danced to the sound of my temple's lights...
देव सत बाला कामेश्वर मंदिर महाजन बाजार में आयोजित समारोह में ज्वाला जी से ज्योति लाते श्रद्धालु - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
मंडी। सत देव बाला कामेश्वर मंदिर महाजन बाजार मंडी में रविवार को देवता का वार्षिक उत्सव एवं स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर के संस्थापक एवं गूर हेमराज राणा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से देवता का स्नान, शृंगार और पूजा-अर्चना के साथ हवन पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे ज्वाला जी से माता की पावन ज्योति को मंदिर में लाया गया। यहां विधिविधान से मंदिर में ज्योति को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए देवता के दरबार में हाजिरी भरी।
विज्ञापन

शाम सात बजे से देर रात्रि तक जागरण का आयोजन किया गया। इसमें लोक गायिका मन्नत महाजन जागरण मंडल के कलाकारों ने रातभर अपनी भेंटों व भजनों से देवता के नाम का गुणगान किया। मन्नत ने कृष्ण भजन देई दे देई दे मेरी बांसुरी राधा तेरे किस काम की, छोटी छोटी गईयां छोटे छोटे गवाल छोटा सा म्हाराे मदन गोपाल, जरा गेर गड्डी नू ला दे मैनूं कटड़ा शहर पूजादे, तेरे मंदरा च जोतां जगियां देवा बाला ऋषिया आदि भेंटों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed