{"_id":"693083c14736d20879083f7a","slug":"the-destitute-will-not-spend-their-nights-under-the-open-sky-in-the-cold-weather-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178160-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे नहीं कटेंगी निराश्रितों की रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे नहीं कटेंगी निराश्रितों की रातें
Thu, 04 Dec 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गर परिषद जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में बने रैन बसेरे के अंदर मौजूद बिस्तर सुविधाएं। स्त्रोत-
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे किसी भी निराश्रित की रात नहीं कटेगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद ने योजना का प्रारूप तैयार कर पात्र परिवारों को नगर परिषद के रैन बसेरे में ठिकाना दिलाने का निर्देश दिया है। पुलिस और स्थानीय लोग भी समन्वय स्थापित कर ऐसे लोगों को रैन बसेरे में शरण दिलाने को लेकर अपनी भूमिका निभाएंगे।
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए निराश्रित बुजुर्गों, यात्रियों, असहाय, कमजोर और निर्धन परिवार के व्यक्तियों को रामलीला मैदान में स्थापित रैन बसेरे में रात्रि शरण निशुल्क दिलाई जाएगी। स्थानीय पुलिस और होमगार्ड से भी रात के समय खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो चुके लोगों को रैन बसेरे में शिफ्ट करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
शीत लहर को देखते हुए रैन बसेरे में भी बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था कर दी गई है। ऐसे में कोई भी खुले आसमान के नीचे रात काटता हुआ पाया जाता है तो इसकी जानकारी नगर परिषद से साझा की जाए। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे के दो मंजिला भवन में 15 से 20 लोगों के लिए बिस्तर के अलावा शौचालय की सुविधा भी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में दो मंजिला रैन बसेरे का निर्माण नगर परिषद ने किया है। यहां पर पात्र परिवारों को निशुल्क रात्रि ठहराव की सुविधा का लाभ मिलेगा। स्नानागार और शौचालय की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर