फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department will investigate the dispute between the nurses and the doctor

Mandi News: नर्सों और डॉक्टर के बीच उपजे विवाद की जांच करेगा विभाग

Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The department will investigate the dispute between the nurses and the doctor
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल डैहर में नर्सों और डॉक्टर में उपजे विवाद की जांच स्वास्थ्य विभाग खुद करेगा। इसमें पुलिस की भूमिका नहीं रहेगी। इसी के साथ रात्रिकालीन ड्यूटी वीरवार से सुचारु करने के आदेश बीएमओ रोहांडा ने रोस्टर के साथ जारी कर दिए हैं। रोस्टर लागू होते ही अस्पताल के सभी चार चिकित्सकों को अस्पताल प्रभारी सहित रात्रिकालीन ड्यूटी करनी होगी। आदेश के बाद पांच दिन के बाद डैहर में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन

बीएमओ रोहांडा अनूप ने बताया कि अस्पताल प्रभारी चिकित्सक ने रात्रि सेवाएं देने पर सहमति जताई है। प्रभारी को पद से हटने का फैसला किया है। इसके लिए प्रभारी ने नाइट ड्यूटी देने में हामी भरी है। उनकी जगह दूसरे चिकित्सक को अस्पताल डैहर में प्रभारी के तौर पर तैनात करने के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। वर्तमान प्रभारी चिकित्सक ने अपना प्रभार छोड़ने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

बीएमओ ने कहा कि मंगलवार को दो चिकित्सकों की ओर से दो स्टाफ नर्सों के साथ की गई बदसलूकी पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस के बजाय इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ही विभागीय जांच करेगा। मामले की जांच सीएमओ मंडी के निर्देश पर की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल और पेरामेडिकल स्टाफ को अपने काम के प्रति ईमानदार और निष्पक्ष रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सिविल अस्पताल डैहर में चिकित्सकों और नर्सों के बीच उपजे विवाद की शिकायत मिली थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच पुलिस के बजाय स्वास्थ्य विभाग से करवाने की इच्छा जाहिर की है।
-भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed