फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department is in action, pipes will be replaced in one and a half months

Mandi News: हरकत में विभाग, डेढ़ महीने में बदले जाएंगे पाइप

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The department is in action, pipes will be replaced in one and a half months
लडभड़ोल (मंडी)। नेरी लांगणा समेत चिम्हनू, प्रैण, कोढर, लंगारा, जरेहड़, डबड़ैहल, क्योना, बेड़ी, कोटला और आसपास के 12 गांवों में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपों को डेढ़ माह में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह आश्वासन सोमवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों की ओर से मामला उठाने के बाद सोमवार को जल शक्ति विभाग धर्मपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता, चौंतड़ा उपमंडल के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय निवासी मधुसूदन, मंसा राम, मनीष शर्मा और अन्य ने अधिकारियों ने बैठक की और डेढ़ महीने के अंदर पानी के पुराने पाइपों को बदलने का लिखित समझौता किया। हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि कई सालों से उक्त गांवों के लोग पेयजल किल्लत को लेकर परेशान हैं। कई जगह पाइप से हर समय पानी व्यर्थ बहता रहता है। जल शक्ति विभाग चौंतड़ा के अधिशासी अभियंता प्यारे लाल ने सोमवार को लांगणा क्षेत्र का अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ दौरा किया। उन्होंने बताया कि कौल पंप हाउस की रिसिंग जो कि 15 साल पुरानी है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, उसे बदलने का कार्य ठेकेदार को अवॉर्ड कर दिया है। 1500 मीटर पाइप भी नेरी में रखवा दी है। डेढ़ माह के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई सुचारु रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed