फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The decision to give awards to college teachers is welcome: Banita

कॉलेज शिक्षकों को अवार्ड देने का निर्णय स्वागत योग्य : बनिता

Tue, 23 Jul 2024 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 23 Jul 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
The decision to give awards to college teachers is welcome: Banita
कहा, महाविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु भी की जाए 65 साल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय के शिक्षकों को भी शिक्षक अवार्ड देने के निर्णय का हिमाचल कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने स्वागत किया है। हिमाचल प्रदेश में सरकार की ओर से काॅलेज शिक्षकों को भी शिक्षक अवार्ड देने का निर्णय अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है। यह बात एचजीसीटीए हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनिता सकलानी ने कही।

उन्होंने कहा कि पहले कभी भी पूर्व सरकारों में काॅलेज प्रोफेसरों को शिक्षक अवार्ड की सूची में नहीं डाला और न ही अब तक यह पुरस्कार उन्हें दिया गया, जबकि प्राथमिक स्कूल से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक ही होते हैं, उन्हें भी प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक पुरस्कार देना चाहिए। उन्होंने अपनी मांगों को गिनाते हुए कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृति की आयु भी यूजीसी के नियमों के तहत 58 से बढ़ा कर 65 कर देनी चाहिए। देश के कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed