फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The culvert in Suri became a victim of neglect, cracks appeared in the approach.

Mandi News: स्यूरी में पुलिया अनदेखी की शिकार, अपरोच में आईं दरारें

Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The culvert in Suri became a victim of neglect, cracks appeared in the approach.
जोगिंद्रनगर के शानन में अंग्रेजों के जमाने की पुलिया, जिसकी अपरोच में दरारें पड़ चुकी है। संवाद
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल के गांव स्यूरी में अंग्रेजों के समय बनाई गई पुलिया अनदेखी का शिकार हो रही है। पुलिया की अपरोच का एक हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में कई साल पहले टूट चुका है। यह पुलिया करीब नौ दशक पहले शानन परियोजना के निर्माण के दौरान बनाई गई थी।
विज्ञापन

अब दूसरी अपरोच में भी दरारें पड़ना शुरू हो चुकी हैं। लोहे की बनी पुलिया से रोजाना विद्यार्थी और ग्रामीण गुजरते हैं। इससे लोगों को हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिया पर लगाई गई रेलिंग भी टूट गई है। इससे खड्ड आरपार करते समय कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों बिमला देवी, सरिता, महेश आदि ने प्रशासन से मांग की कि पुलिया की तुरंत मरम्मत होनी चाहिए। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है। फील्ड रिपोर्ट संबंधित विभाग से हासिल कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

...
पुलिया की अपरोच में अगर दरारें आई हैं तो ग्रामीण इसके इस्तेमाल से बचें। इसके बारे में परियोजना के अधिकारियों से पत्राचार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश कुमार, आरई शानन परियोजना
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed