{"_id":"685d91cf532cef83d30d852c","slug":"the-contractor-will-have-to-get-the-parks-drain-repaired-within-seven-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160493-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सात दिन में ठेकेदार को दुरुस्त करवाना होगा पार्क का डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सात दिन में ठेकेदार को दुरुस्त करवाना होगा पार्क का डंगा
Fri, 27 Jun 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पैलेस वार्ड में जेल रोड किनारे निर्माणाधीन पार्क के क्षतिग्रस्त होने का ठीकरा नगर निगम ने ठेकेदार के सिर पर फोड़ दिया है। निर्माणाधीन पार्क के लिए किए गए निर्माण के ढहने के करीब एक माह बाद नगर निगम ने ठेकेदार को नोटिस थमा दिया है।
नोटिस में ठेकेदार को आगामी सात दिन में डंगा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पैलेस वार्ड में सिनेमा हाल के नजदीक करीब 24 से लाख रुपये से पार्क का निर्माण कार्य एक साल पहले निगम ने ठेकेदार के माध्यम से शुरू करवाया था। मौजूदा समय में निगम पार्क के ढांचे पर करीब 16 लाख खर्च कर चुका है।
सकोडी खड्ड के साथ इस साइट पर ठेकेदार ने पार्क की सुरक्षा के लिए डंगे का निर्माण कार्य पूरा कर दिया था। इससे पहले पार्क में अन्य कार्य पूरा किया जाता, उससे पहले भरभराकर कुछ हिस्सा जमींदोज हो गया। कुछ हिस्सा गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन
बरसात ने दस्तक दे दी है। सकोडी खड्ड बरसात में उफान पर रहती है। ऐसे में पार्क का ढांचा गिरकर तबाही का सबब बन सकता है। डंगे का हिस्सा गिरने से खड्ड में पानी का बहाव थम जाएगा। जिससे आसपास के घरों के साथ सकोडी पुल से नीचे सुहड़ा वार्ड और समखेतर में लोगों के घरों में पानी व मलबा घुस सकता है।