फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The construction of Dharampur College building stalled due to budget

Mandi News: बजट ने लटका दिया धर्मपुर कॉलेज का भवन निर्माण

Thu, 25 Dec 2025 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The construction of Dharampur College building stalled due to budget
धर्मपुर में राजकीय महाविद्यालय का निर्माणाधीन मल्टीपर्पज ब्लॉक। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के मल्टीपर्पज ब्लॉक का निर्माण बजट के अभाव में लटक गया है। ब्लॉक का निर्माण 6.5 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। भवन निर्माण ठप होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मल्टीपर्पज ब्लॉक के निर्माण से महाविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बजट जारी कर इस परियोजना को गति दी जाए, ताकि धर्मपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल सके। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले बजट पर टिकी हैं, जिससे यह महत्वाकांक्षी परियोजना फिर से रफ्तार पकड़ सके।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से अभी तक चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। लंबित भुगतान न होने से ठेकेदार ने कार्य बंद कर रखा है।
....
बजट उपलब्ध न होने के कारण कार्य को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। जैसे ही सरकार की ओर से बजट जारी होता है, ठेकेदार को लंबित भुगतान कर दिया जाएगा और इसके तुरंत बाद निर्माण युद्धस्तर पर दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद कश्यप, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग धर्मपुर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed