फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The condition of an artificial lake like Padchhu can be created in Mandi city too

Mandi News: मंडी शहर में भी बन सकते हैं पाड़च्छू जैसे कृत्रिम झील के हालात

Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The condition of an artificial lake like Padchhu can be created in Mandi city too
मंडी। मंडी शहर में भी धर्मपुर के पाड़च्छू की तरह झील जैसे हालात बन सकते हैं। शहर से सटे जेल रोड में 16 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पार्क कभी भी गिरकर सकोडी खड्ड का बहाव रोक सकता है। जेल रोड किनारे एक साल पहले नगर निगम ने पार्क का कार्य शुरू किया था, लेकिन पार्क के बीच सीवरेज चेंबर को नहीं हटाया गया। नतीजा कुछ दिन बाद सीवरेज चेंबर के लीकेज होने से पार्क धंसना शुरू हो गया। बाद में जल शक्ति विभाग ने इसे दुरुस्त करवाया था लेकिन जेल रोड में दो जगह सीवरेज चेंबर लीकेज होने से दूषित पानी फिर से पार्क की तरफ बहने से इन दिनों पार्क गिरने की कगार पर पहुंच गया है। यहां सकोडी खड्ड बेहद संकरी है और दूसरी तरफ लोगों के आशियाने हैं। ऐसे में सकोडी का बहाव रुकता है तो जेल रोड से नीचे सुहड़ा वार्ड, पैलेस और समखेतर वार्ड के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। लोगों के घरों में जलभराव जैसी स्थिति भी हो सकती है। ऐसे में 16 लाख रुपये खर्च कर बनाए गए पार्क का डंगा इन दिनों नगर निगम के लिए सिरदर्द बन गया है। पार्क के क्षतिग्रस्त होने को लेकर समय-समय पर मामला अधिकारियों के ध्यान में भी लाया गया था।
विज्ञापन



निगम ने ठेकेदार को थमाया नोटिस
मंगलवार को मामला ध्यान में लाने के बाद बुधवार को निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पार्क का कार्य कर रहे ठेकेदार को नोटिस थमा दिया है। शर्तों के अनुसार निर्माणाधीन पार्क को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। ऐसे में पार्क के निर्माण कार्य में हुई लापरवाही की गाज ठेकेदार पर गिर सकती है। वहीं, पार्क के निर्माण को लेकर नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच प भी सवाल उरठने लग पड़े हैं। सीवरेज चेंबर होने के बावजूद निगम ने यहां पार्क बनाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन




जल शक्ति विभाग ने उठाई सीवरेज की पाइपें
मामला बुधवार को तीन बजे अधिकारियों के ध्यान में लाने के बाद जल शक्ति विभाग ने करीब चार बजे क्षतिग्रस्त पार्क पर रखीं सीवरेज की पाइपें उठा ली हैं। विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि सीवरेज की पाइपों को पार्क से उठा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन पार्क को लेकर संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है। शर्तों के अनुसार निर्माणाधीन पार्क को कोई नुकसान होता है तो जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है। जल्द उन्हें समाधान के लिए कहा गया है।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed