फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The city is jammed; Vehicles kept crawling, students and people started sweating

Mandi News: जाम हुआ शहर<bha>;</bha> रेंगते रहे वाहन, विद्यार्थियों और लोगों के छूटे पसीने

Mon, 10 Jun 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
The city is jammed; Vehicles kept crawling, students and people started sweating
स्कूल बाजार में दोपहर के समय लगा जाम। संवाद
सड़क किनारे खड़े वाहन और पर्यटकों की गाड़ियों के कारण चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के सबसे व्यस्त जेल रोड और जोनल अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार को सवा एक बजे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। गांधी चौक से लेकर सकोडी चौक तक वाहन रेंगते हुए गुजरे। करीब सवा दो बजे तक रेंगते हुए ही वाहन अपने गंतव्य की ओर से रवाना हुए। खासकर स्कूली बसों में सवार विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 38 डिग्री सेल्सियस तापमान में उन्हें बसों में ही इंतजार करना पड़ा।

वहीं, स्कूटी लेकर छुट्टी के समय बच्चों को लेने आए अभिभावकों को भी 5 से 10 मिनट तक जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान कई बच्चे धूप की वजह से चिल्लाते भी नजर आए। एचआरटीसी की बसें भी जाम से प्रभावित हुईं। सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में गाड़ियों में पहुंच रहे पर्यटकों की वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू होती नजर आई। शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर जोनल अस्पताल पहुंचने के लिए भी लोगों को 15 से 20 मिनट जाम में फंसना पड़ा। हालांकि गुमटियों पर पुलिस के जवान ट्रैफिक को कंट्रोल करते नजर आए, लेकिन सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से व्यवस्था बिगड़ती रही। उधर,एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के पुलिस चालान करती रहती है। ऐसे में फिर से सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed