{"_id":"6939b794f03a6d81fa004a37","slug":"the-city-has-been-divided-into-six-sectors-and-650-soldiers-will-handle-the-security-arrangements-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178883-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छह सेक्टरों में बांटा शहर, 650 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छह सेक्टरों में बांटा शहर, 650 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
Thu, 11 Dec 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
मंडी में जन संकल्प सम्मेलन के बनाया जग्य पंडाल। संवाद
मंडी। पड्डल मैदान में आज जन संकल्प सम्मेलन के लिए मंडी पुलिस ने 650 जवानों की तैनाती कर दी है। इस सम्मेलन के लिए पुलिस विभाग ने शहर को छह सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा सभा स्थल पर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
शहर में गाड़ियों की पार्किंग के लिए विभिन्न स्थान चिह्नित किए गए हैं। ऐसे में पार्किंग सेक्टर को उसी आधार पर सब सेक्टरों में बांटा गया है। इस सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक जवान सुरक्षा व व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
गेट के अंदर सभा स्थल में जनता को खाने-पीने का सामान, बैग और पर्स ले जाने की अनुमति रहेगी लेकिन उच्च ज्वलनशील व नुकीले पदार्थों को सभा स्थल में लाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध सामान की पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जाएगी। बुधवार को पुलिस जवान मंडी शहर में पहुंचना शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह पड्डल मैदान में जवानों को पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी के साथ वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
होटलों समेत अन्य जगह निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्धों की भी निगरानी जा रही है। पुलिस टीमें अपने थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गई हैं और वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। पुलिस जवानों को ड्यूटी बता दी गई है। उन्होंने सभी से अपील की है कि आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि व्यवस्था बनी रहे।