{"_id":"626193ea1d542e779a3fd3cb","slug":"the-car-overtaking-in-sundernagar-hit-the-scooty-the-driver-died-mandi-news-sml4064093162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में ओवरटेक कर रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में ओवरटेक कर रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
सुंदरनगर के कनैड में वीरवार सुबह कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कनैड के निकट निर्माणाधीन फोरलेन पर वीरवार सुबह एक कार ने टैंकर को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई है।
धनोटू पुलिस थाना में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पहचान सतीश शर्मा (36) पुत्र इंद्र सिंह निवासी सज्याओपिपलू के रूप में हुई है।
वह स्कूटी में सुंदरनगर से नेरचौक जा रहा था। कनैड के निकट पहुंचने पर एक कार ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकारी माता मंदिर कमेटी नौलखा के प्रधान आरपी धीमान ने निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सतीश शर्मा लंबे समय तक नौलखा स्थित शिकारी माता मंदिर में पुजारी का कार्य करते रहे हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद