फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The car fell into the ditch near Jagar, the driver died

जागर के पास खाई में गिरी कार, चालक ने तोड़ा दम

Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The car fell into the ditch near Jagar, the driver died
ग्राम पंचायत कलहनी के जागर में खाई में गिरी कार। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। कलहनी की थाच-बागी सड़क पर जागर के पास वीरवार देर रात कार के 200 मीटर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मेहर चंद (23) पुत्र मोती राम निवासी घाट के रूप में हुई है। उसे मंडी जोनल अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया था, जहां पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान युवक गाड़ी में अकेेला था।
वह कलहनी से रात को अपने घर घाट जा रहा था। जागर के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक मेहर चंद गाड़ी से छिटक गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। हादसे का पता शुक्रवार सुबह चला जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को गिरे हुए देखा।
विज्ञापन

उन्होंने घायल को मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात आईजीएमसी पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया है। नायब तहसीलदार बागाचनोगी विनोद ठाकुर ने बताय कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मेहर चंद के पिता शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं। दो साल पहले ही मेहर की शादी हुई थी। उसकी करीब आठ माह की बेटी है। मेहर चंद इकलौता बेटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed