फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The burden of house tax started increasing on the wards of merged area, bills will be issued this month.

Mandi News: मर्ज एरिया के वार्डों पर बढ़ने लगा गृहकर का बोझ, इसी माह जारी होंगे बिल

Mon, 13 May 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The burden of house tax started increasing on the wards of merged area, bills will be issued this month.
रियायत अवधि के 7 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ मर्ज एरिया के वार्डों में गृहकर सर्वे
विज्ञापन

क्रॉसर
- मर्ज एरिया के वार्डों में अक्तूबर 2023 तक थी रियायत
- शहरवासियों को पुराने सर्वे के अनुसार ही जारी होंगे बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के तहत आते मर्ज एरिया के वार्डों में गृहकर का बोझ लोगों पर बढ़ने लगा है। रियायत अवधि अक्तूबर 2023 में संपन्न होने के 7 माह बाद भी मर्ज एरिया के वार्डों में गृहकर सर्वे अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। केंद्र की एजेंसी को मर्ज एरिया में गृहकर सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। वहीं, शहरी क्षेत्र के वार्डों में 8600 उपभोक्ताओं को गृहकर के लिए नगर निगम इसी माह बिल जारी करेगा। इन उपभोक्ताओं से गृहकर 2016-17 में नगर परिषद के समय किए गए सर्वे के अनुसार ही वसूला जाएगा। जबकि मौजूदा समय में कई कई भवन मालिकों की संपत्तियां कई गुणा बढ़ गई हैं। ऐसे में गृहकर को लेकर नया सर्वे न होने से निगम को पिछले 3 साल से लाखों का चूना लग रहा है। इस बार नगर निगम लोगों को गृहकर चुकाने के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ लाइन भी सुविधा भी देगा। बिल में अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर गृहकर का भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने वेबसाइट तैयार कर दी है। जून माह के दौरान उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम ने पिछले साल शहरवासियों से 2021-22 व 2022- 23 के गृहकर के बिल के रूप में पहली बार करीब पौने पांच करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। दो साल के बिल एकमुश्त देने का हालांकि उस दौरान विरोध भी हुआ था लेकिन अब नगर निगम प्रतिवर्ष गृहकर वसूलेगा। 2023-24 के बिल नगर निगम ने तैयार कर दिए हैं। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि मर्ज एरिया के वार्डों में एजेंसी की ओर से अभी तक गृहकर सर्वे का कार्य शुरू नहीं किया है। सर्वे होने के बाद ही मर्ज एरिया में गृहकर वसूलने को लेकर सरकार की ओर से निर्णय लिया जाएगा। शहरी वार्डों में इसी माह गृहकर के बिल जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed