फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bulls again attacked passersby, who ran away to save their lives.

Mandi News: राहगीरों पर फिर आक्रामक हुए सांड, भागकर बचाई जान

Thu, 08 Jan 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
The bulls again attacked passersby, who ran away to save their lives.
जोगिंद्रनगर शहर के सार्वजनिक स्थान रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हिंसक बैलों का झुंड। स्त्रोत- जागरूक - फोटो : katra news
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में अरसे बाद फिर सांड राहगीरों पर आक्रामक हो गए हैं। सार्वजनिक स्थानों में एकत्रित हिंसक बैलों के झुंड लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में राहगीरों को दौड़ा दौड़ाकर हमला बोल रहे सांड से बचने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को रेलवे भूमि पर सांड के हमलों से कुछ लोग बाल-बाल बचे। इस दौरान कुछ लोगाें ने भागकर अपने आप को सुरक्षित भी बचाया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में काफी संख्या में हिंसक बैल और सांड के अचानक आ जाने से बजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी खौफजदा हैं। रिहायशी इलाकों में घुसकर हमलावर हो चुके बैल के हमले से कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस समस्या के समाधान को लेकर अपनी आवाज भी बुलंद की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बैलों के हमले से खौफजदा रविंद्र कुमार, दीपक, विनय ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए भी यह घातक साबित हो रहे हैं। मुख्य बाजार में बैल के हमले से खौफजदा विनोद कुमार, मुनीष ने बताया कि सड़क हादसाें का कारण बनने के अलावा आम लोगों पर भी इनका आक्रामक रुख जानलेवा साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत का कारण भी बैल का हमला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में हिंसक बैलों से आम लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए नगर परिषद यथासंभव प्रयास कर रही है। इनकी लगातार बढ़ रही संख्या से यह समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पशु पालन विभाग से इस संदर्भ में पुनः पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-चमन लाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर उपमंडल में आक्रामक बैलों को गोसदन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। विभागीय अधिकारियों को इस समस्या के समाधान पर की जा रही कार्रवाई को और भी तेज करने का आग्रह किया जाएगा।

-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed