फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bridge will reduce travel, without inauguration there is still a long way to go

Mandi News: पुल से घटेगा सफर, बिना उद्घाटन अभी लंबी राह

Sat, 11 Jan 2025 03:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 11 Jan 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
The bridge will reduce travel, without inauguration there is still a long way to go
आईआईटी कमांद के निकट बन कर तैयार पुल। जिसके उद्घाटन का इंतजार हो रहा है। संवाद - फोटो : संवाद
कटौला (मंडी)। कमांद आईआईटी मंडी के निकट करीब 12 करोड़ की लागत से बना पुल उद्घाटन के लिए नेताओं का इंतजार कर रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के विकल्प मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर यह पुल छह महीने से तैयार है। मगर उद्घाटन की तारीख न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग इसे जनता को समर्पित नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

करीब 100 मीटर लंबा पुल वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है। मगर उद्घाटन के पहले इस पर वाहनों का आवागमन न हो, इसके लिए दोनों छोर पर मलबा और पत्थर रखकर इसे बंद कर दिया गया है। इस पुल का निर्माण कमांद बाजार में रोजाना लगने वाले जाम को खत्म करने और यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया था।
विज्ञापन

पुल के चालू होने से कटौला से आईआईटी कमांद या मंडी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए लगभग एक किलोमीटर का रास्ता कम हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी और कमांद बाजार में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों में भीम चंद, कटौला व्यापार मंडल के सचिव दीना नाथ, नंद लाल और अंकुश नड्डा का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर पुल बनाया है। मगर अभी इसका उपयोग न हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों और यात्रियों का कहना है कि जाम और लंबी यात्रा के कारण उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। यह पुल न केवल यातायात समस्या का समाधान करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानियों को समझते हुए जल्द इस पुल का उद्घाटन कर इसे वाहनों के लिए खोलना चाहिए।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed