फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The body of a child was recovered from Beas in Bahri

Mandi News: बहरी में ब्यास से बालक का शव बरामद

Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The body of a child was recovered from Beas in Bahri
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के बहरी में शुक्रवार सुबह ब्यास से एक बालक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के बहकर आने की आशंका है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शव दिखने पर स्थानीय महिला मंडल की प्रधान अंजना देवी ने पुलिस को सूचना दी। थाना धर्मपुर के प्रभारी (एसएचओ) पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 3 से 5 वर्ष आयु के एक बालक का शव नग्न अवस्था में नदी किनारे फंसा हुआ था।
विज्ञापन

शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों में सूचना दी जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी हो तो तुरंत धर्मपुर थाना पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed