फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced to the song Main Nikla Gadi Leke.

Mandi News: मैं निकला गड्डी लेकेेेेेेेे... गीत पर नाचे दर्शक

Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song Main Nikla Gadi Leke.
ख्योड मेले की पहली संध्या में स्टार कलाकार कांगड़ा के सुनील मस्ती प्रस्तुति देते हुए। स्त्रोत :
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या कांगड़ा के लोक कलाकार सुनील मस्ती के नाम रही। तीसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी गोहर श्रवण कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि को मेला कमेटी के प्रधान तरुण शर्मा ने सम्मानित किया। संध्या का आगाज शहनाई की मंगल ध्वनि से किया गया। आदर्श कला मंच चैलचौक के कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इसके बाद स्यांज के कलाकार युवराज ने नाॅन स्टाप गीतों की झड़ी लगाई। बटेहड़ा के डांसर देवांश के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। नीरज कुमार जरोल ने नाटियों की झड़ी लगाई। हितेश कुमार म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। ईश्वर ठाकुर के गीतों ने भी समां बांधा।
विज्ञापन

धर्मपुर के मीनू ठाकुर ने युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। महादेव के महेश कुमार ने हिंदी और पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई। सेमी स्टार नाइट में मंडी के कुलदीप ने नाॅन स्टाप गीतों से ख्योड़ वासियों को जमकर नचाया। कुलदीप ने दमादम मस्त कलंदर गीत से धूम मचाई। सुंदरनगर के सुरेश सोहल ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। रात 9 बजे जब स्टार नाइट कलाकार कांगड़ा के सुनील मस्ती ने बंगड़ियां, बिंदलु और नच मेरी घुंघरिये गीत पेश किए तो दर्शक नाचने लगे। सुनील ने नचने दा चा, कदी ते हस बोल वे, मैं निकला गड्डी लेके और ओ मेरे दिल के चैन समेत अनेक नॉन स्टाप गीतों से ख्योड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जमकर धमाल मचाया।

ख्योड मेले की पहली संध्या में स्टार कलाकार कांगड़ा के सुनील मस्ती प्रस्तुति देते हुए। स्त्रोत :

ख्योड मेले की पहली संध्या में स्टार कलाकार कांगड़ा के सुनील मस्ती प्रस्तुति देते हुए। स्त्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed