फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced on Rang Roop Tera Bada Pyara Shilpa Shimla Wale

रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले वालिए पर झूमे दर्शक

Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on Rang Roop Tera Bada Pyara Shilpa Shimla Wale
लडभड़ोल के बनांदर मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंची भाजपा महिला मोर्च? - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। तीन दिवसीय बनांदर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। लोकगायक सुभाष राणा और जोनी ठाकुर ने नॉन स्टाप नाटियों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में भाजपा महिला मोर्चा सदस्य एवं विधायक प्रकाश राणा की पत्नी रीमा राणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। गायक सुभाष राणा ने मंच पर आते ही मेरे भोले बाबा तुझको आना होगा, कजो नैण मिलाए दिला मेरेया, ऊंचेया पहाड़ा दा करी लैणा असा वो नजारा, मंडी लगे रा लो म्हारे मेला शिवादासिए सहित अन्य नॉन स्टाप पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जोनी ठाकुर ने लग जा गले, रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले वालिए, पिंक प्लाजो सहित अन्य पहाड़ी गीतों से वाहवाही लूटी। रवि कुमार ने इसी गराएं देया लंबड़ा, रोजी ठाकुर ने माएं नी मेरिए शिमले दी राहे चंबा कितनी की दूर गीत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलविंद्र, रोजी ठाकुर, बबलू भलारिया, देशराज, कुलवीर, शिवचरण, सुरेंद्र भलारिया आदि कलाकारों ने भी समां बांधा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के प्रधान महेंद्र सिंह राणा, मेला कमेटी सदस्यों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed