फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced on 'Mhare Desha Ra Dil O Dilli A...'

Mandi News: ...म्हारे देशा रा दिल ओ दिल्ली ए ... पर झूमे दर्शक

Wed, 17 Apr 2024 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The audience danced on 'Mhare Desha Ra Dil O Dilli A...'
पधर किसान मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार ममता भारद्वाज और राखी गौतम की सुरीली आवाज का खूब जादू चला। दोनों ही गायिका ने पहाड़ी, पंजाबी व बालीवुड गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में ने बतौर मुख्यातिथि कारोबारी सचिन कटोच ने शिरकत की। जिनका मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने स्वागत किया।
विज्ञापन

स्टार कलाकार ममता भारद्वाज ने लाल चिड़िया हो, झीकड़े धोने बोला, दोडेरा बुटडु, म्हारे देशा रा दिल ओ दिल्लीए, चल शिमला, रंग बदले दो चार, तू मोही अच्छरिये तू मोही हो, चल तेरे इश्क में, मिले हो तुम हमको बड़े नसीबो से, कजरा मोहब्बत वाला समेत अन्य गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, राखी गौतम ने चिट्ठी ऐ पंख लगा के, ओ मेरे सोना रे, जब-जब उड़े जुल्फें तेरी, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, खाई के पान बनारस वाला, कमरिया लॉलीपॉप लागे गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू से राकेश शर्मा, शिमला से किशोर कुमार, रामपुर से संजय राजटू, पालमपुर से शारदा शर्मा, बरोट से विजय ठाकुर, चौपाल से रवि कुमार और नारकंड से रमेश कटोच ने भी गानें गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकार हेतराम, चुन्नी लाल, शेष राम, मुकेश, शिवम, अर्जुन, अंशिका, शिवकुमार, अक्षय, कृतिका, रितिका, चंद्रकांत, दामिनी, ज्योति, गोपाल, रामू डोगरा ने भी पहाड़ी और पंजाबी गानों से समा बांधा। वहीं, सतपाल बरवाल, रीतिका सोनाली, पवन चौहान, सुभाष राणा, विजय ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed