फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced on Mandi Ri Banki Chhoriye...

Mandi News: मंडी री बांकी छोरिये... पर झूमे दर्शक

Tue, 23 Sep 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The audience danced on Mandi Ri Banki Chhoriye...
ख्योड नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते हुए ममता भारद्वाजदर्शक दीर्घा - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोकगायिका ममता भारद्वाज के नाम रही। अंतिम संध्या में बतौर मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य एवं चच्योट भाजपा मंडल के अध्यक्ष हुकम ठाकुर ने शिरकत की। संध्या का आगाज शहनाई की मंगल ध्वनि से किया गया।
विज्ञापन

स्टार कलाकार ममता भारद्वाज ने मंच पर आते ही पार धारा ते जोगन बैठी वार धारा तेरा वासा भजन से देव कमरुनाग और शिकारी देवी को नमन किया। ममता ने दिल मेरा मुफ्त का, बिल्लो रानी, झुरी रे बोला आखटी, रोइयो रातड़ी काटी न्हयारी, लुरी ढंका लागी, आखटी मिलाई जा, पानी री टांकी, मेरी आमटिये, मंडी री बांकी छोरिये, करी लेनी, लाहुली नान स्टाॅप, एक मुंडा पंजाबी, ढोल जगीरो दा, जुग जिओ धारा रे गुजरो आदि गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। सेमी स्टार नरेंद्र पहाड़िया बगस्याड़ ने नाटी लगाई।
विज्ञापन

विवेक मोइरा कनैड़ ने भी धमाल मचाया।इससे पहले दुगराई के अमनदीप के तरानों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। गुलाड़ के राकेश कुमार ने अपने गीतों से दर्शकों का दिल जीता। जड़ोल के आदित्य के नृत्य ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। कुठेहड़ की रिया और कृतिका का नृत्य भी सबको भाया। दुगराई के दुर्गा ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौवीसेरी के शेर सिंह ने अपने नाॅन स्टाॅप गीतों से धमाल मचाया। चंद्र शर्मा मंडी और नागेंद्र कनैड की प्रस्तुतियां धमाल मचा गईं। दुगराई की लक्षिता ने अपने गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। विजय म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर के कलाकारों ने अमिट छाप छोड़ी। घनश्याम म्यूजिकल ग्रुप नेरचौक ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। कथक डांसर दिनेश गुप्ता ने खूब समां बांधा। नवल किशोर शिवाबदार ने अपने गीतों से युवाओं को नचाया। कनैड के विवेक म्यूजिकल ग्रुप ने नाॅन स्टाॅप गीतों से कायल कर दिया। घनश्याम शर्मा गोहर ने मिले जुले गीतों से दर्शकों को नचाया।

....
काकू राम ने भी मचाया धमाल
जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ में पांचवीं सांस्कृतिक संध्या चंबा के काकू राम ठाकुर के नाम रही। दर्शकों ने मशहूर गीत निक्की जिनी गोजरी और जिन्हें मेरा दिल लुटया, गीतों की मधुर धुनों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed