फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The association was outraged by the elimination of revenue deficit grants.

Mandi News: राजस्व घाटा अनुदान खत्म करने पर भड़की एसोसिएशन

Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The association was outraged by the elimination of revenue deficit grants.
सुंदरनगर (मंडी)। केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान की समाप्ति से पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन भड़क गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि केंद्रीय बजट ने हिमाचल प्रदेश को गहरा आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन

राज्य संगठन मंत्री निक्का राम चौधरी ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रदेश को इस अनुदान की प्रतीक्षा थी, किंतु उसे निराशा हाथ लगी। यह राजस्व घाटा अनुदान वर्ष 1952 से लेकर 15वें वित्त आयोग के गठन तक केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाता रहा, परंतु 16वें वित्त आयोग की ओर से इसे समाप्त कर दिया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर कोई ठोस घोषणा न किए जाने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की अपेक्षाओं पर पानी फिर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed