फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The application deadline for Anganwadi helper posts has been extended to November 15.

Mandi News: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

Tue, 27 Oct 2026 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
The application deadline for Anganwadi helper posts has been extended to November 15.
पारिवारिक आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के तहत बल्ह उपमंडल के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। इसके साथ ही पात्र अभ्यर्थियों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा भी बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र मगर (वृत्त बग्गी) और गागल-1 (वृत्त गागल) में सहायिका के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए पहले आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के चयन के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। आय सीमा में किए गए इस बदलाव को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अब 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले ही आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed