फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Ahan-Sundernagar bus service has been stalled for eight days, with the bus lying broken near Ropa village.

Mandi News: एहन-सुंदरनगर बस सेवा आठ दिन से ठप, रोपा गांव के पास खराब खड़ी है बस

Sat, 14 Mar 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Ahan-Sundernagar bus service has been stalled for eight days, with the bus lying broken near Ropa village.
ग्रामीणों में रोष, बच्चों की परीक्षाओं के बीच परिवहन संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एचआरटीसी सुंदरनगर बस डिपो की एहन से सुंदरनगर चलने वाली बस पिछले आठ दिनों से रोपा गांव के पास खराब हालत में खड़ी है, जिसके कारण इस रूट पर बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में डिपो प्रबंधन के प्रति आक्रोश बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी देशराज, हंसराज, सुरेश कुमार, रंजीत कुमार, रामपाल और राजकुमार ने बताया कि यह रूट क्षेत्र के लिए एकमात्र बस सेवा है। पिछले आठ दिनों से बस खराब होने के बावजूद निगम ने न तो इसे समय पर ठीक किया और न ही इस रूट पर दूसरी बस भेजी। इसके कारण रोजाना सुंदरनगर आने-जाने वाले लोग खासकर विद्यार्थी, परीक्षा और अन्य जरूरी कामों के लिए असुविधा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अक्सर इस क्षेत्र में ऐसी बसें भेज दी जाती हैं जो रास्ते में ही खराब हो जाती हैं और अपना रूट पूरा नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि अगर बस खराब हो गई थी तो एचआरटीसी को तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था करनी चाहिए थी। आठ दिनों तक सेवा बंद रहना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। सुंदरनगर बस डिपो के अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल ने बताया कि संबंधित बस का इंजन खराब हो गया था, जिसे मरम्मत के लिए सुंदरनगर लाया गया है। डिपो में बसों की कमी के कारण फिलहाल इस रूट पर सेवा बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सोमवार से बस सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed