फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The affected are looking for MPs in the disaster: Brahma Das

सांसदों को आपदा में ढूंढ रहे प्रभावित : ब्रह्म दास

Sun, 07 Sep 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The affected are looking for MPs in the disaster: Brahma Das
सुंदरनगर के धनोटू में  कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  ब्रह्म
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विस क्षेत्र में आई आपदा में राहत और सरकार के कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को सुंदरनगर के धनोटू में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से निरंतर भारी बरसात कहर बरपा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आर्थिक तंगहाली से जूझते हुए आपदा प्रभावितों की मदद कर रही है। प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा के सातों सांसद आपदा में मदद करने के बजाय राजनीतिक बातों से अपनी कमजोरी पर पर्दा डाल रहे हैं। मंडी से कंगना रनौत की बात तो सबसे अनोखी है। उन्होंने मंडी, कुल्लू की आपदा में महज बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

जब हिमाचल की आपदा के लिए बिहार का सांसद मदद भेज रहा है तो प्रदेश के अपने सांसद आपदा में मदद के बजाय अपने ही लोगों से मुंह मोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनका मंत्रिमंडल सराज से लेकर चंबा तक सक्रिय है। आर्थिक तंगी के बावजूद राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी अपने भाजपा सांसदों की तरह सिर्फ बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। वह खुद नाचन क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का एक बार फिर दौरा कर प्रभावितों की दी गई मदद को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद के कामों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव मीरा ठाकुर, सिद्धू राम भारद्वाज उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed