{"_id":"6136516d8ebc3ec7722ac70e","slug":"the-accused-woman-did-not-eat-poison-in-the-sp-s-ring-theft-case-mandi-news-sml3829467145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की अंगूठी चोरी मामले में आरोपी महिला ने नहीं खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की अंगूठी चोरी मामले में आरोपी महिला ने नहीं खाया था जहर
विज्ञापन
मंडी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री के सरकारी आवास से अंगुठियों के गायब होने के मामले की परतें उधड़ने लगी हैं। चोरी को लेकर पूछताछ के दौरान जातिसूचक शब्दों और मारपीट का आरोप लगाने वाली सफाई कर्मी महिला की एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है।
सफाई कर्मी को 23 अगस्त की रात को कथित रूप से फिनाइल का सेवन करने के बाद सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि अंगूठी के गुम होने के दिन यानी 15 अगस्त को आरोपी सफाई कर्मी का पति एसपी के सरकारी आवास में बिना कारण आया था।
ऐसे में जांच के दौरान सारी कड़ियां आपस में जुड़ने लगी हैं और इस मिस्ट्री (रहस्य) की तस्वीर साफ हो चुकी है। यह सारा ड्रामा किसने और कैसे रचा, इसकी तरफ अब पुलिस की जांच बढ़ना शुरू हो गई है। कई लोगों पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान सुंदरनगर के एक डाइनिंग प्लेस से एक वीडियो मिला है। इसमें 17 अगस्त 2021 को एसपी मंडी इसी स्थान पर रात्रि भोज के लिए पहुंचती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके किसी भी हाथ में अंगूठी नहीं दिख रही है। रात के खाने के बाद वह सीधे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस सुंदरनगर के लिए रवाना हो गईं। इससे यह बात साफ हो गई है कि विश्राम गृह की अपनी यात्रा के दौरान एसपी मंडी ने अंगुठियां नहीं पहनी थीं।
अब सवाल उठता है कि जब एसपी ने अंगुठियां पहनी ही नहीं थीं तो पहली सितंबर को अंगुठियां रेस्ट हाउस से कैसे बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी के पति विनोद भी बिना किसी कारण 15 अगस्त को एसपी आवास गए।
भुंतर हवाई अड्डे की फुटेज से पता चला है कि 13 और 14 अगस्त को अंगुठियां एसपी मंडी ने पहनी हुई हैं। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस जल्द पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करेगी।
0000