फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The accused had committed theft in three more temples in Dharampur

Mandi News: धर्मपुर में आरोपी ने तीन और मंदिरों में की थी चोरी

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused had committed theft in three more temples in Dharampur
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सिद्धपुर स्थित जालपा माता मंदिर में चोरी के आरोपी ने पहले भी इलाके के तीन मंदिरों में चोरी की थी। शातिर मंदिरों को ही ज्यादातर निशाना बनाता था। इसका खुलासा पुलिस जांच पड़ताल में हुआ है। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए आभूषण को रिकवर करने में जुटी हुई है। आरोपी बैजनाथ पुलिस की गिरफ्त में था। यहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर धर्मपुर लाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिद्धपुर मंदिर में चोरी से पहले आरोपी ने तीन मंदिरों में भी चोरी की थी। सिद्धपुर मंदिर से चोरी किए गए माता के छत्र और मुकुट को शातिर ने कांगड़ा के 53 मील स्थित एक सुनार के पास बेचा था। अब पुलिस बनेहरड़ी और कमलवाहल में मंदिरों से चोरी किए गए सामान को बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

बनेहरड़ी माता मंदिर में सोने की तीन नथ एवं चांदी का छत्र, माता के गले से एक हजार-एक हजार के दो हार और दानपात्र को तोड़कर नकदी चुरा ली थी। यह चोरी करीब आठ महीने पहले 18 सितंबर 2024 को हुई थी। इसमें करीब 3 लाख का सामान चोरी हुआ था। इसी तरह आशापुरी मंदिर कमलवाहल में भी चोरी हुई थी। वहां से माता की नथ, छत्र और नकदी चुरा ली थी। इसके अलावा बनवारकलां नैना माता मंदिर में भी चोरी हुई है। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि शातिर ने पूछताछ में कई चोरियों में अपना हाथ होने की बात स्वीकारी है। पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed