फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thanks relly also orginise in mandi

परिवर्तन रैली के साथ होगी धन्यवाद रैली

Sat, 15 Oct 2016 06:48 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 15 Oct 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
thanks relly also orginise in mandi
मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंडी में तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली के बारे में समीक्षा की। जिसके बाद रैली स्थल पड्डल ग्राउंड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 18 अक्तूबर को मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के साथ धन्यवाद रैली भी होगी। यह रैली ऐतिहासिक होगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जिससे रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने रैली की तैयारियों को लेकर रैली के प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा और अन्य नेताओं से जानकारी ली। जिसके बाद पड्डल ग्राउंड पहुंच कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जय राम, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री राम सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


पीएम के साथ होंगे दो केंद्रीय मंत्री
मंडी। छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में होने वाले परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय ऊर्जा पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा होंगे। प्रधानमंत्री ग्राउंड के साथ लगते कॉलेज परिसर में प्रदेश की तीन महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं का रिमोट से विधिवत उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। जिसके बाद प्रधानमंत्री पड्डल ग्राउंड में पार्टी की परिवर्तन रैली में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed