फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thakur Ram Singh state level birth anniversary program organized in Vallabh College Mandi

एक अप्रैल से मंडी में शुरू होगा हिमाचल के दूसरे विवि का कार्य

Tue, 15 Feb 2022 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Thakur Ram Singh state level birth anniversary program organized in Vallabh College Mandi
मंडी। मंडी में प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय का एक अप्रैल से काम शुरू कर दिया जाएगा। इसको सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है। यह बात शिक्षा मंत्री मंत्री गोविंद ठाकुर ने ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी और ठाकुर जग देव चंद इतिहास शोध संस्थान नेरी, हमीरपुर और वल्लभ कॉलेज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मंडी जनपद का इतिहास एवं लोक संस्कृति विषय पर शोध पत्र वाचन और परिचर्चा की गई। विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन लखनपुर जम्मू के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास को प्रमाणिक तथ्यों और सही परिप्रेक्ष्य में पुन: स्थापित करने में ठाकुर राम सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आशा जताई कि कार्यक्रम में प्रस्तुत शोध पत्र वैज्ञानिक और तार्किक अनुसंधान के मानकों पर खरा उतरते हुए सभी को मंडी के अप्रकाशित इतिहास से वाकिफ कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और लोक गाथाओं के शोध और संकलन से इनमें व्यक्त मंडी जनपद के इतिहास की जानकारी मिलेगी जो सभी के लिए लाभप्रद होगी। उन्होंने इस समाज हितैषी पहल के लिए भाषा अकादमी और नेरी शोध संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतिहास शोध संस्थान नेरी ठाकुर राम सिंह की तपस्या का परिणाम है। देश-समाज को समर्पित उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए रास्ते पर चल कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने डॉ. चेत राम गर्ग की संपादित पुस्तक पावन पत्राचार ठाकुर राम सिंह को संबोधित गुरु एवं एकनाथ रानडे के पत्र का विमोचन भी किया। उन्होंने मंडी की कला, संस्कृति और इतिहास को भाषा अकादमी के सहयोग से संजोने और बढ़ावा देने के शानदार काम के लिए मंडी के दो लोक संस्कृति कर्मियों दीक्षा शर्मा और पारुल को सम्मानित किया।
विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन लखनपुर जम्मू के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन गुप्ता ने इतिहास को सही तरीके से सामने लाने में इस प्रकार के आयोजनों और प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। ठाकुर जगदेव चंद इतिहास शोध संस्थान नेरी, हमीरपुर के निदेशक डॉ. चेत राम गर्ग ने ठाकुर राम सिंह के जीवन वृत्त और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वल्लभ कॉलेज के प्राचार्य वाईपी शर्मा सभी का स्वागत किया। इतिहास शोध संस्थान नेरी के डॉ. राकेश शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों का ब्योरा पेश किया।
भाषा अकादमी के सदस्य आचार्य मनोज शैल ने छोटी काशी मंडी के इतिहास पर शोध पत्र पढ़ा। वल्लभ कॉलेज के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने इतिहास के पठन-पाठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके दीक्षा शर्मा के निर्देशन में रानी खैरगढ़ी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह, अकादमी के सदस्य डॉ. ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed