फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thachi's Mohar Singh topped in accuracy landing

Mandi News: एक्यूरेसी लैंडिंग में थाची के मोहर सिंह रहे अव्वल

Mon, 23 Feb 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Thachi's Mohar Singh topped in accuracy landing
फोटो: उत्तराखंड में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप के विजेता मोहर सिंह और यशवंत। संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के युवाओं ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के चंपावत में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित चंपावत पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2026 में सराज के पायलटों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

स्पर्धा में सराज थाची के मोहर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने एक्यूरेसी लैंडिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोहर सिंह थाची गांव के चित्र सिंह के पुत्र हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सराज की चेत पंचायत के ढेली गांव के यशवंत कुमार पुत्र जय सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टॉप-10 में जगह बनाई। यशवंत के अलावा भूपेंद्र चौहान ने भी विशेष योगदान दिया। सराज घाटी के इन युवाओं ने न केवल प्रतियोगिता में सफलता हासिल की, बल्कि अपने क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सराज में सपैहणीधार, शैटाधार और तुंगासीगढ़ जैसी प्राकृतिक रूप से अनुकूल साइटों की खोज की है। अब ये युवा स्थानीय प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार कर रहे हैं। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि सराज घाटी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने मोहर सिंह, यशवंत कुमार, भूपेंद्र चौहान और टीम को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed