प्रशिक्षुओं ने मॉडलिंग और गिद्दे से मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटड़ीघाट (मंडी)। अपर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शनिवार को टैलेंट सर्च समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर आरके धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कॉलेज प्रबंधक वेद शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रिंसिपल डॉ. जुल्मी देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कॉलेज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समारोह में प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में कैटवॉक कर खूब वाहवाही लूटी। नेहा एंड ग्रुप की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंजुला एंड ग्रुप ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया।
हर्षा एंड ग्रुप ने समूहगान प्रस्तुत कर भरपूर मनोरंजन किया। काजल ने होंठो से छू लो तुम गीत पेश किया। इंदु और अल्का ने शानदार डांस किया। दीक्षा जसवाल और साथियों ने गिद्दा प्रस्तुत कर झूमने पर विवश किया। हर्षा ने कविता प्रस्तुत कर आतंक पर प्रहार किया। ज्योति और दीक्षा ने चुटकुलों से लोटपोट किया। मंजु, अरुणा और शालिनी ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। फैंसी परिधान प्रतियोगिता में हर्षा, विशाखा, माधवी और रोशनी ने विभिन्न परिधानों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हर्षा और पूजा ने मंच का संचालन किया। इस दौरान नीरज और सलोनी ने डियूट डांस किया। चंद्रेश ने ..है प्रीत जहां की रीत सदा.. गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि आरके धीमान ने कहा कि कॉलेज में अध्ययनरत प्रशिक्षु देश के भावी शिक्षक हैं। शिक्षकों का बेहतर समाज के निर्माण में अहम योगदान होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।