फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tek Singh becomes president of Transport Corporation Mandi unit

Mandi News: टेक सिंह बने परिवहन निगम मंडी इकाई के अध्यक्ष

Tue, 09 Jul 2024 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tek Singh becomes president of Transport Corporation Mandi unit
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन संबंधित इंटक के चुनाव मंगलवार को सौली खड्ड स्थित निगम कर्मशाला में हुए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने की। इस दौरान टेक सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि बृजलाल, लाल सिंह को महासचिव और प्रकाश चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन्हें स्वतंत्र रूप से कार्यकारिणी का विस्तार करने की भी शक्तियां दी गईं। इस दौरान कर्मचारियों की पेंशन और वेतन का बजट में प्रावधान करने, एरियर और चालक-परिचालकों के लंबित रात्रि सेवा का भुगतान करने सहित अनुबंध पर दो साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महिला इंटक अध्यक्ष आरती शांडिल, इंटक महासचिव राजीव, लेखा सेल अश्विनी राणा, जिला अध्यक्ष हितेश्वर सिंह, जिला सचिव संजय कुंडल सहित अन्य इंटक व निगम पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed