फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teeth of 80 students examined in Kufri school

Mandi News: कुफरी स्कूल में 80 विद्यार्थियों के जांचे दांत

Fri, 30 May 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teeth of 80 students examined in Kufri school
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नशा मुक्ति जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. विक्रांत ने 80 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। साथ ही एनीमिया और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शिविर के बाद कुफरी बाजार में सुबह 10:30 बजे और बड़ीधार बाजार में दोपहर 1:30 बजे विशेष रूप से एक मोबाइल एक्सरे मशीन भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे छाती के रोगों की जांच की गई। पधर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय और आंगनबाड़ी स्तर पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर पूरे स्वास्थ्य खंड में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. शैली ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी। चेतन ने कॅरिअर काउंसलिंग पर छात्रों को जानकारी दी। इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुफरी एवं बड़ीधार में निक्षय शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें एक्सरे मशीन से 96 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा 120 लोगों का रक्तचाप जांचा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed