फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Team reached Madhdhar, distributed medicines-ORS

Mandi News: मढ़धार पहुंची टीम, दवाइयां-ओआरएस बांटा

Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Team reached Madhdhar, distributed medicines-ORS
मढ़धार के गांव में लोगों से बातचीत करते डॉक्टर अरिंदम रॉय
मंडी। सदर की ग्राम पंचायत धार कोटमोर्स के डायरिया प्रभावित गांव मढ़धार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय की अगुवाई में पहुंची विभागीय टीम ने ग्रामीणों से बात कर उनका हाल जाना। इस दौरान लोगों को दवाइयां और ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए। जाेनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन एकमात्र महिला किरन के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसे शनिवार को घर भेज दिया।
विज्ञापन

अब जोनल अस्पताल में मढ़धार गांव से कोई भी मरीज डायरिया से पीड़ित भर्ती नहीं है। एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत धार कोटमोर्स के मढ़धार गांव में लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायत होने पर मंडी शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया था। धीरे-धीरे सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। बीते वीरवार को दो नए मामले सामने आने पर उन्हें जोनल अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन अब सभी मरीज स्वस्थ हो कर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

धार कोटमोर्स पंचायत के प्रधान धर्मपाल ने बताया कि शनिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें पानी उबाल कर पीने और खान पान का विशेष ध्यान रखने के टिप्स दिए। टीम ने ग्रामीणों को दवाइयां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मढ़धार गांव की बावड़ी से भरे गए पानी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पेयजल भंडारण स्रोत से भरे गए सभी सैंपल ठीक पाए गए हैं। बीते वीरवार को विभागीय टीम ने दोबारा से सैंपल लिए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
-राजकुमार सैनी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed