{"_id":"609eb2708ebc3edaa553ae06","slug":"teachers-federation-formed-a-committee-to-help-corona-patient-in-mandi-mandi-news-sml3703383190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक महासंघ ने मदद के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक महासंघ ने मदद के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा ने की।
पवन मिश्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों को आयोजित करता रहा है। कोरोना के संकट काल में जरूरतमंदों की मदद से बड़ा कोई भी सामाजिक सरोकार नहीं हो सकता है।
उन्होंने महासंघ के पदाधिकारियों से समाज की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी दर्शन लाल कालिया ने बताया कि प्रदेश में जरूरतमंदों की मदद के लिए कोविड-19 हेल्पलाइन में 35 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
इसमें शिमला से पवन मिश्रा, जयशंकर, डॉ. मामराज पुंडीर, विनोद सूद, मंडी से दर्शन लाल, भगत चंदेल, शशि शर्मा, कुल्लू से चत्तर सिंह, किन्नौर से बलवीर नेगी, ऊना से सुधीर गौतम, बिलासपुर से ललित मोहन, कांगड़ा से जोगिंदर सिंह, पवन कुमार, चंबा से अनिल राठौर, सोलन से नरेंद्र कपिला, सिरमौर से विजय कंवर, हमीरपुर से राजीव भारद्वाज के साथ अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया।