फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teacher plays an important role in bringing change: Dharmani

अध्यापक परिवर्तन लाने में निभाता है अहम भूमिका : धर्माणी

Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teacher plays an important role in bringing change: Dharmani
नेरचौक (मंडी)। शिक्षण उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात है। यह बात व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बड़सु (बगला) में 19वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। कहा कि तकनीकी महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक व भविष्योन्मुखी कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश क्वालिटी एजुकेशन के मामले में 21वें स्थान पर है। भविष्य में अध्यापक देश को विकसित बनाने के लिए सबसे बड़ा टूल होगा। उन्होंने काॅलेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही कॉलेज में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रो. मनमोहन सिंह की पुस्तक मंडी रियासत का इतिहास का विमोचन किया। कॉलेज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौरव मारवाह व प्रिंसिपल बीएड कॉलेज दीप्ति मारवाह ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed