{"_id":"2cf5aa2dc91baae8407accbc01d0ab7f","slug":"teacher-meeting-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति का मिले पूरा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति का मिले पूरा लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी वर्ग की बैठक कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्लेसमेंट के आधार पर जो मुख्य अध्यापक से प्रधानाचार्य लगाए गए हैं, उन्हें शीघ्र नियमित करने और पदोन्नत के सारे लाभ उसी दिन से दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
वहीं तदर्थ आधार पर नियुक्त प्रधानाचार्य को भी नियमित करने पर चर्चा हुई। बैठक बुधवार को उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में चर्चा की गई कि वैकल्पिक अवकाश अध्यापक एवं विद्यार्थियों के साथ इकट्ठा किया जाए। एमडीएम बजट सीधे तौर पर मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य को भेजने की मांग की गई। बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अध्यापकों के सेमिनार को दिसंबर से फरवरी माह तक डालने बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने मांग की है कि उच्च पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त पड़े अध्यापकों और लिपिकों के पदों को भरा जाए। रिक्त प्रधानाचार्यों के पद मुख्याध्यापक की पदोन्नति से भी शीघ्र भरें जाएं। वहीं निरीक्षण पद के उप शिक्षा निदेशक के पदों को भी भरा जाए।
विज्ञापन
वहीं उप शिक्षा निदेशक के लिए सरकारी आवास का भी प्रावधान किया जाए। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान सतीश शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव धर्म सिंह ठाकुर, प्रदेश महिला अध्यक्ष सोमा राणा, जिला मंडी के प्रधान राजेश गुप्ता, महासचिव सुभाष ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल सिंह अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।