फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taxi and maxi cab operators in Jogindernagar installed dustbins in their vehicles

Mandi News: जोगिंद्रनगर में टैक्सी और मैक्सी कैब संचालकों ने वाहनों में लगाए डस्टबिन

Wed, 30 Apr 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
Taxi and maxi cab operators in Jogindernagar installed dustbins in their vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल में व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने के नए नियम लागू होते ही जोगिंद्रनगर में टैक्सी व मैक्सी कैब संचालकों ने अपने वाहनों में डस्टबिन लगाना शुरू कर दिए हैं। निगम की बसों में अभी भी डस्टबिन लगाने की रफ्तार ढीली है। देवभूमि मैक्सी कैब यूनियन के तहत आने वाली करीब 40 मैक्सी कैब के संचालकों ने अपने वाहनों में डस्टबिन लगाकर सरकार के नए आदेशों की पालना शुरू कर दी है। शहर के बस अड्डे में स्थित टैक्सी संचालकों ने भी डस्टबिन स्थापित कर हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के महत्वपूर्ण निर्णयों का पालन किया है। वहीं परिवहन निगम की बसों की बात करें तो अधिकांश बसों में अभी तक कूड़ेदान स्थापित नहीं हो पाए हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में देवभूमि हिमाचल को आगे ले जाने के लिए जनवरी 2025 में प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच मई तक डस्टबिन लगाने का समय दिया है। देवभूमि मैक्सी कैब यूनियन के प्रधान प्रेम, सचिव कर्म चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी यूनियन में पंजीकृत चालकों को वाहनों में डस्टबिन लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जोगिंद्रनगर टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशों की पालना टैक्सी चालकों ने शुरू कर दी है। बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक नितीश शर्मा ने बताया कि निगम की बसों में कूड़ेदान लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed