फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tarna Mata fair started after worshiping the royal deity Madhorai

Mandi News: राजदेवता माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ टारना माता मेला

Fri, 11 Oct 2024 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Tarna Mata fair started after worshiping the royal deity Madhorai
सांस्कृतिक संध्या में स्कूल कॉलेज और स्थानीय संस्थाओं की ओर से दी गई प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यज एजेंसी

मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राज देवता माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद टारना स्थित माता श्यामाकाली मंदिर में पहुंचकर विधान के साथ ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया। इससे पहले वीरवार सुबह 10:30 बजे राजदेवता माधोराय की पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद माता उग्रतारा रथ की अगुवाई में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता ने ऐतिहासिक टारना पौड़ियों से होकर माता श्यामाकाली मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। यहां माता टारना का पूजन, कंजक पूजन के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से लगाए फूड स्टॉल का भी महापौर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । शाम 5:30 बजे इंदिरा मार्केट में माता सिद्धकाली और भैरव की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक संध्या में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें सैंट जेवीआर, आर्य समाज, सरस्वति विद्या मंदिर, महिला मंडल शिल्हाकीपड़, संगीत सदन मंडी के कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संध्या में कुल्लू जिला से स्टार कलाकार दीपक जनदेवा बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। दीपक ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर निगम की उप महापौर माधूरी कपूर, समस्त पार्षदगण, नागरिक सभा के प्रधान ओपीकपूर, नामधारी ट्रस्ट रामनगर से हरदीप सिंह, नीलधारी संगत से सुखनिधान सिहं, पडडल गुरुद्धारा से गुरदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
यह मेला रियासत काल से चल रहा था। रियासतें खत्म होने के बाद मेला भी खत्म हो गया था, लेकिन वर्ष 2019 में नगर परिषद के प्रयास से इस मेले को दोबारा शुरू किया गया था। बीच में कोराना काल आने पर इस आयोजन में दोबारा बंदिश रही, लेकिन पिछले तीन सालों से इसे नगर निगम की देखरेख में आयोजित कर ऐतिहासिक परंपरा को जारी रखा है। आगे भी इसी तरह मेले का आयोजन नगर निगम की ओर से किया जाएगा।
वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed