फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Take inspiration from young Subhash Chandra Bose: Dinesh

जोनल अस्पताल मंडी में मनाई सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

Sun, 23 Jan 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from young Subhash Chandra Bose: Dinesh
जोनल अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ सुभाष चंद्र जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ ने अस्पताल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने कहा कि बोस ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर सच्ची भावना से काम करना चाहिए। नेता जी की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा ने कहा कि देश ऐसे महान नेता को भूल नहीं सकती।
विज्ञापन

उनकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है जो गर्व की बात है। इस उपलक्ष्य पर कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए सीनियर लैब तकनीशियन बलवीर सिंह और सफाई कर्मचारी सन्नी पाल को महासंघ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल, अतिरिक्त महासचिव नंद लाल ठाकुर, सलाहकार मनविंदर शर्मा, सरस्वती, नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष अरुणा लूथरा समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed