फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tableaus will be taken out today on Maharishi Valmiki's manifest festival.

Mandi News: महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर आज निकलेंगी झांकियां

Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tableaus will be taken out today on Maharishi Valmiki's manifest festival.
महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की तैयारियों में जुटा श्रद्धालु। संवाद
मंडी। महर्षि वाल्मीकि सभा मंडी की ओर से 6 और 7 अक्तूबर को वाल्मीकि मंदिर सुहड़ा में महर्षि का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। वाल्मीकि सभा के प्रधान रोशन लाल और प्रदेशाध्यक्ष अंकुश घोष ने बताया कि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य पर 6 अक्तूबर दोपहर बाद तीन बजे मंडी शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मंदिर कमेटी की ओर से कलाकार महर्षि की वेशभूषा धारण कर विभिन्न झांकियां निकालेंगे। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्थानीय भजन मंडलियां भजन-कीर्तन करेंगी। 7 अक्तूबर सुबह हवन यज्ञ के साथ दोपहर 12 बजे झंडा रस्म निभाई जाएगी। इस दौरान स्थानीय भजन मंडलियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed