फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   System deaf, dull, find hearing ability in noise

Mandi News: सिस्टम बहरा, बेरा चालू शोर में ढूंढो श्रवण क्षमता

Thu, 08 May 2025 10:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 10:02 AM IST
विज्ञापन
System deaf, dull, find hearing ability in noise
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑडियोमैट्री। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी।क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में बेशक बेरा टेस्ट (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) की आधुनिक मशीन लगा दी गई है, लेकिन जिस शांति की इस टेस्ट के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है, वो सिस्टम के कानों तक पहुंची ही नहीं। क्योंकि न अस्पताल में साउंडप्रूफ ऑडियोमेट्री रूम है और न ही इसकी किसी को फुर्सत।
एनएचएम के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से अस्पताल को बेरा मशीन तो मिल गई, लेकिन ये मशीन अब शोर-गुल वाले सामान्य कमरे में ही ‘अपना काम’ कर रही है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक इस टेस्ट को सफलतापूर्वक करने के लिए साउंडप्रूफ रूम यानी ऑडियोमेट्री जरूरी है, जिसमें न बाहर की आवाज अंदर आए और न अंदर की बाहर जाए।
विज्ञापन

फिलहाल मंडी अस्पताल की ईएनटी ओपीडी के पास बने एक साधारण कमरे में मरीजों की श्रवण क्षमता की ‘संवेदनशील जांच’ हो रही है। यानि बहरा तो सिस्टम है, मरीजों की सुनने की क्षमता तो अब शोर में ही परखी जा रही है। अस्पताल में ऑडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद दो महीने से हर हफ्ते सोमवार और बुधवार को बेरा टेस्ट 320 रुपये शुल्क पर किए जा रहे हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑडियोमैट्री। -संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑडियोमैट्री। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed