{"_id":"68359ff4938e70a580027641","slug":"synthetic-track-not-built-in-jogindernagar-youth-running-on-roads-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157433-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक, सड़कों पर दौड़ रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक, सड़कों पर दौड़ रहे युवा
विज्ञापन
खेल मैदानों का अभाव, बिना खेल प्रशिक्षक तैयारी कर रहे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में अभी तक सिंथेटिक ट्रैक नहीं बन पाया है। इस संबंध में खेल विभाग भी संजीदगी नहीं दिखा रहा है। 2016 में खेल विभाग के कोच गोपाल ठाकुर ने सिंथेटिक ट्रैक के लिए प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा था। अभी इस पर कुछ भी कदम नहीं उठाया गया है। युवा खिलाड़ी सड़कों पर अभ्यास करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
उपमंडल के लडभड़ोल, चौंतड़ा और एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में खेल संसाधनों में विस्तार न होने से खिलाड़ियों में रोष है। प्रतिभा को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों की कमी बनी हुई है। एथलेटिक सेंटर के खेल स्टेडियम में ताले लटके होने से खिलाड़ियों में रोष है।
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा खेल मैदान के जीर्णोद्धार को लेकर पूर्व भाजपा सरकार में बजट का प्रावधान किया था। सत्ता परिवर्तन के बाद बजट को खर्च करने को लेकर भी सरकार ने रोक लगा दी। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि वह खेल मंत्री के समक्ष खिलाड़ियों की समस्याओं को उठाकर इसके उचित समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
....
उपमंडल के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने के लिए खेल विभाग की ओर से जल्द ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खेल स्टेडियम में जल्द खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति कर संसाधनों को इस्तेमाल में लाने का प्रारूप भी तैयार किया जाएगा।
-दीप्ति वैद्य, डीएसओ खेल विभाग मंडी