फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Symptoms of diarrhea in patients, health department alert

Mandi News: मरीजों में डायरिया के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 10 Apr 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of diarrhea in patients, health department alert
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंचे मरीज।  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्वास्थ्य जांंच के लिए आने वाले मरीजों में डायरिया के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। दूषित खाद्य सामग्री के सेवन और स्वच्छ पेयजल न पीना डायरिया का कारण बताया जा रहा है। डायरिया से पीड़ित मरीज जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां आवश्यक एहतियात और सावधानियां बरतने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं।
विज्ञापन

100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में इस सप्ताह डायरिया लक्षण के करीब 20 मरीजों की पुष्टि होने के बाद ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगी वार्ड में दाखिल मरीजों के भी स्वास्थ्य की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी हैै। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज उपचार के लिए दाखिल भी करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, लडभड़ोल और सामुदायिक अस्पताल चौंतड़ा में भी डायरिया की बीमारी के लक्षण मरीजों में पाए जाने पर आवश्यक दवा और उपचार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिलाया जा रहा है। मंगलवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंचे करीब 250 मरीजों में सर्दी, खांसी, गले की खराश और तेज बुखार के मरीजों के साथ डायरिया की बीमारी के लक्षणों के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजेंद्र, डॉ. अभिनव ने बताया कि उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द डायरिया बीमारी के लक्षण है। वहीं, अस्पताल के एसएमओ डॉ रोशन लाल कौंडल ने कहा कि गर्मी के मौसम में पीने के पानी को उबाल कर पर्याप्त मात्रा में पीएं। बासी भोजन का सेवन न करें। डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा के साथ ओआरएस घोल भी दिया जा रहा है। मरीज एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed