फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sworn to make the society Chitta free

Mandi News: समाज को चिट्टा मुक्त बनाने की दिलाई शपथ

Fri, 23 Jan 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sworn to make the society Chitta free
करसोग (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ग्राम पंचायत काओ (कामाक्षा) में वीरवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तहसील कल्याण अधिकारी करसोग भोपाल शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

शिविर के दौरान ग्रामीणों को चिट्टा मुक्त हिमाचल (नशीले पदार्थों) और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति से आग्रह किया कि अपने बच्चों को नियमित आधार पर गाइड करें। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत काओ-कामाक्षा बुद्धि देवी, उप प्रधान युवराज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोपाल शर्मा ने कहा कि करसोग में दिव्यांग, एकल नारी विधवा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अलग अलग श्रेणियों के लगभग 15 हजार से अधिक पेंशनर पंजीकृत है जो पेंशन का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने विभाग की ओर से विभिन्न श्रेणियों में पेंशन लेने वाले लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे 31 जनवरी 2026 तक अपनी ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed