फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sweet orange plantation campaign started in Binol cluster

Mandi News: बिनोल क्लस्टर में मौसंबी पौधरोपण अभियान शुरू

Thu, 21 Aug 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Sweet orange plantation campaign started in Binol cluster
मंडी। हिमाचल प्रदेश उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी परियोजना (एचपी शिवा) के तहत बुधवार को मंडी सदर के बिनोल क्लस्टर में उद्यान विभाग ने क्लस्टर विस्तार के लिए मौसंबी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक उद्यान मध्यक्षेत्र मंडी डॉ. वीपी बैंस ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह क्लस्टर वर्ष 2021 में लगभग 1 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया गया था। इस वर्ष इसके विस्तार के तहत लगभग 7 हेक्टेयर में 7,777 मौसंबी के पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसे इसी माह पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक लाख लीटर का एमडीटी टैंक और 50,000 लीटर का मॉड्यूलर टैंक सिंचाई व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं, साथ ही 7 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर फेंसिंग और बाड़बंदी की गई है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने विभिन्न नर्सरियों से उच्च गुणवत्ता वाले पौधे मंगवाए और उन्हें बागवानों में वितरित किया। इस अवसर पर डॉ. वी.पी. बैंस और उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को पौधारोपण तकनीक समेत अन्य जानकारी विस्तारपूर्वक दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed