फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Swami Vivekananda remembered in Dhanotu

धनोटू में स्वामी विवेकानंद को किया याद

Tue, 12 Jan 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda remembered in Dhanotu
ठनकर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता की वििजा को सम्मानि? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामाजिक जागरण मंच ने धनोटू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने की। सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर भी चर्चा की।
अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को आध्यात्मिक क्षेत्र में राष्ट्रीय संत की उपाधि दी गई है। उन्होंने अध्यात्म के रास्ते राष्ट्र को उन्नत बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने धार्मिक पाठ की जगह युवाओं को खेल के मैदान की ओर जाने की बात कही है। इससे उनके भीतर पाई जाने वाली ऊर्जा को समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाया जा सके। सचिव नरेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं युवाओं को सही दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इन्हें आज की युवा पीढ़ी को जानने के साथ जीवन में ढालने की ओर काम करना चाहिए। सदस्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज में पाई जानी वाली जातिगत छुआछूत और भेदभाव की भावना को समाज को खोखला करने वाली दीमक करार दिया है।
विज्ञापन

इसे लेकर समाज के सभी वर्गों को खुलकर काम करना चाहिए। इस मौके पर दिनेश कुमार, जयराम, प्रभ दयाल, निरंजन सिंह और राजकुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed