फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Suspect questioned over posting derogatory remarks against PM Modi.

Mandi News: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में संदिग्ध से पूछताछ

Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suspect questioned over posting derogatory remarks against PM Modi.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शहरी चौकी बुलाया, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के इंदिरा मार्केट क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की है। शनिवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को शहरी पुलिस चौकी में तलब किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस संदिग्ध से शहरी पुलिस चौकी में विस्तार से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद व्यक्ति ही घटना से जुड़ा संदिग्ध है या नहीं। इसके अलावा तकनीकी जांच के माध्यम से भी संदिग्ध की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

शुक्रवार सुबह इंदिरा मार्केट की छत पर दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां लिखी मिली थीं। पुलिस जांच के बाद इन्हें मिटा दिया गया। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस इंदिरा मार्केट की छत पर जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर पुलिस ने आवश्यक तथ्य जुटाए। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed