फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Surprise inspection of Jhatingri and Phutakhal schools

Mandi News: अभ्यास हिमाचल क्विज में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 04:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of Jhatingri and Phutakhal schools
अभ्यास हिमाचल क्विज में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

झटींगरी और फुटाखल स्कूलों का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला गुणवत्ता एवं नियंत्रण शिक्षा उपनिदेशक मीना राठौर ने झटींगरी और फुटाखल क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पढ़ाई के स्तर की पड़ताल की। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने शिक्षकों को अभ्यास हिमाचल क्विज में विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी जिला इस क्विज में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। हर शनिवार आयोजित होने वाली इस क्विज में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और विज्ञान से जुड़े प्रश्न ऑनलाइन ब्लॉक स्तर पर भेजे जाते हैं, जिन्हें शिक्षक अभिभावकों के मोबाइल तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और क्विज में कम से कम 25 फीसदी विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों की लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और मिड-डे मील आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बच्चों को परोसे जा रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता जांची गई, वहीं मिड-डे मील वर्करों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी खंगाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed